बाइबल का पुराना नियम का परिचय-कि कब और कौन लेखकों ने लिखा ?

'बाइबल' शब्द ग्रीक भाषा में लिखा है जिसका अर्थ है" किताबें"

बाइबल एक पवित्रशास्त्र हैं जो परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और उपदेश, और समझाने, और सुधारने, और धर्म की शिक्षा के लिये लाभदायक है।

                

  1. hindi bible vachan info
    hindi bible vachan info 



(2 तीमुथियुस 3:16)

परमेश्‍वर ने बाइबल के मानवीय लेखकों को, उनकी अपनी लेखन शैली और व्यक्तित्व का उपयोग करते हुए, संचालित किया, तब भी उन्होंने सटीकता से वही लिपिबद्ध किया जिसे परमेश्‍वर ने चाहा था। 

बाइबल को दो किताबें मिलाकर लिखा हैं:-

१.पुराना नियम

२.नया नियम 

पुराना नियम का परिचय

पुराने नियम की किताब में परमेश्वर के उन महान कार्यो के बारे लिखा है जो परमेश्वर के द्वारा यहुदी लोगों के साथ हुए व्यवहार को बताते हैं और परमेश्वर की योजना के विषय में बताते हैं जिस के द्वारा लोगों सारे संसार पर आशीर्वाद लाने के लिए प्रयोग किया गया।

और  आनेवाले मुक्तिदाता (मसीह) की ओर भी संकेत करते हैं जिस को परमेश्वर अपनी योजना के अनुसार भेजने वाला था।

पुराना नियम रचनाओं का वह किताब है और उस वचन से सम्बंधित है,जिसे परमेश्वर ने,मुसा के दिनों में, यहुदी लोगों के साथ किया था।

नया नियम उन रचनाओं का किताब है जिन का सम्बन्ध उस समझौते से है,जो परमेश्वर ने उन लोगों के साथ किया,जो यीशु मसीह पर विश्वास रखते हैं।


पुराना नियम में कुल 39 किताबें हैं जो कि चार  भागों में है:-

1व्यवस्था /कानून की किताब

2.इतिहास 

3.कविता और बुद्धिमत्ता 

4भविष्यवक्ताओ का किताब 

जिसमें बड़े भविष्यवक्ता और छोटे भविष्यवक्ता है।

व्यवस्था/कानून में कुल पांच किताबें हैं:-

उत्पत्ति, निर्गमन, लैव्यव्यवस्था, गिनती, व्यवस्थाविवरण = मूसा - 1400 ईसा पूर्व लिखा था।

इतिहास की किताब कुल १२किताबे है:-

यहोशू = यहोशू - 1350 ईसा पूर्व

न्यायियों, रूत, 1 शमूएल, 2 शमूएल = शमूएल / नातान / गाद - 1000 - 900 ईसा पूर्व

1 राजा, 2 राजा = यिर्मयाह - 600 ईसा पूर्व

1 इतिहास, 2 इतिहास, एज्रा, नहेम्याह = एज्रा - 450 ईसा पूर्व

ऐस्तर = मोर्दकै - 400 ईसा पूर्व

कविता और बुद्धिमत्ता की किताब में कुल ५किताबे है:-

  1. अय्यूब = मूसा - 1400 ईसा पूर्व
  2. भजन संहिता = कई विभिन्न लेखक, अधिकांश दाऊद - 1000 - 400 ईसा पूर्व
  3. नीतिवचन, सभोपदेशक, श्रेष्ठगीत = सुलेमान - 900 ईसा पूर्व

भविष्यवक्ताओ का किताब कुल १५ किताबें हैं इसमें
बड़े भविष्यवक्ता के ५किताबे है 

  1. यशायाह = यशायाह - 700 ईसा पूर्व
  2. यिर्मयाह, विलापगीत = यिर्मयाह - 600 ईसा पूर्व
  3. यहेजकेल = यहेजकेल - 550 ईसा पूर्व
  4. दानिय्येल = दानिय्येल - 550 ईसा पूर्व

छोटे भविष्यवक्ताओं की कुल १२किताबे है:-

  1. होशे = होशे - 750 ईसा पूर्व
  2. योएल = योएल - 850 ईसा पूर्व
  3. आमोस = आमोस - 750 ईसा पूर्व
  4. ओबद्याह = ओबद्याह - 600 ईसा पूर्व
  5. योना = योना - 700 ईसा पूर्व
  6. मीका = मीका - 700 ईसा पूर्व
  7. नहूम = नहूम - 650 ईसा पूर्व
  8. हबक्कूक = हबक्कूक - 600 ईसा पूर्व
  9. सपन्याह = सपन्याह - 650 ईसा पूर्व
  10. हाग्गै = हाग्गै - 520 ईसा पूर्व
  11. जकर्याह = जकर्याह - 500 ईसा पूर्व
  12. मलाकी = मलाकी - 430 ईसा पूर्व

 

 

ये था बाइबल का पुराना नियम का परिचय